• Sun. Oct 25th, 2026

Gen Z संवाद में युवाओं ने रखे बेबाक विचार, रोजगार, शिक्षा, AI और विकसित उत्तराखंड को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव।

Spread the love

कोटद्वार के ऑडिटोरियम में आज आयोजित “Gen Z संवाद” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी की सोच, उनकी आकांक्षाओं, चुनौतियों और भविष्य के विजन को समझना तथा उनके सुझावों को विकास की दिशा से जोड़ना रहा।

संवाद के दौरान युवाओं ने रोजगार, स्टार्टअप, स्वरोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, AI एवं नई तकनीक, सोशल मीडिया, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और युवाओं की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी।

युवाओं ने कहा कि आज की Gen Z केवल Job Seeker नहीं, बल्कि Job Creator बनने की क्षमता रखती है। युवाओं ने स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने, स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा तकनीक के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर बीरेंद्र रावत जी ने कहा कि “आज का यह संवाद किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को सुनने और समझने का एक प्रयास है। Gen Z को लेकर अक्सर कहा जाता है कि यह पीढ़ी मोबाइल और सोशल मीडिया में व्यस्त है, लेकिन आज के संवाद ने साबित किया है कि इस पीढ़ी के पास विचार भी हैं, सवाल भी हैं और समाधान भी हैं।”

उन्होंने कहा कि “हमें युवाओं को केवल भाषण देने की नहीं, बल्कि उन्हें सुनने की आवश्यकता है। जब युवा सवाल पूछता है तो वह व्यवस्था को चुनौती नहीं, बल्कि बेहतर व्यवस्था बनाने का अवसर देता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि युवाओं की ऊर्जा, उनकी तकनीकी समझ और उनकी नई सोच को उत्तराखंड के विकास से जोड़ा जाए।”

बीरेंद्र रावत ने कहा कि “हम ऐसा उत्तराखंड बनाना चाहते हैं जहां हमारे युवा रोजगार के लिए अपने गांव और शहर छोड़ने को मजबूर न हों, बल्कि अपने हुनर और विचारों के दम पर यहीं रोजगार पैदा करें। कोटद्वार में पर्यटन, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप, स्थानीय उत्पाद और नई तकनीक के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है तो सिर्फ युवाओं के विचारों को अवसर और सही प्लेटफॉर्म देने की।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज Gen Z ने जो सुझाव दिए हैं, उन्हें केवल इस मंच तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इन सुझावों को संकलित कर आगे की दिशा और कार्ययोजना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। मेरा मानना है कि जिस शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्माण होना है, उस भविष्य की योजना बनाने में युवाओं की आवाज सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए।”

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि युवाओं ने केवल समस्याएं नहीं गिनाईं, बल्कि समाधान भी सुझाए। रोजगार और स्टार्टअप से लेकर AI, स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक बदलाव तक युवाओं ने अपनी बेबाक राय रखी।

कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि Gen Z केवल भविष्य की पीढ़ी नहीं है, बल्कि वर्तमान में बदलाव की एक महत्वपूर्ण शक्ति है।

“युवा बोलेंगे, युवा सोचेंगे और युवा ही नए उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे।”

इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार, पूर्व छात्र नेता शान्तनु रावत, अनिकेत डुकलचा, रोहन राणा, रामगोपाल, अनुराग थापा, अतिन रावत, छिट्ज़ सिंह, विनोद रावत, विनय नेगी, अनुज रावत, सीमा पुनेरू , महेश पुनेरू आकाश फूल आदि थे।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin