• Thu. Oct 22nd, 2026

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की।

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने श्री नितिन नवीन जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय कराते हुए कुमाऊँ अंचल की पारंपरिक लोककला ऐपण से सुसज्जित, स्थानीय महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित शॉल आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को भेंट की। इस माध्यम से उन्होंने प्रदेश की लोककला, परंपराओं तथा महिला स्वावलंबन की भावना को प्रभावी रूप से रेखांकित किया।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से भेंट के दौरान उत्तराखंड की विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक भेंट की थी। इस प्रकार वे निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की लोककला, संस्कृति और परंपराओं का सशक्त रूप से प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को उनके नव दायित्व के लिए सफल, प्रभावी एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin