• Thu. Oct 22nd, 2026

सिसल्डी में कार खाई में गिरी, महिला की मौत

Spread the love

गुमथाल- डेरियाखाल रिखणीखालोखाल स्टेट हाईवे पर डेरियाखाल से रिखणीखाल जा रही एक कार सिसी के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से गायल हो गए। सूचना पर पहुंची रिखणीखाल व सीन पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पायलों को खाई से निकाल प्राथमिक उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया। लैंसडौन कोतवाली प्रभारी रघुवीर चौधरी व रिखणीखाल थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार निवासी शिवचरण धस्माना परिवार समेत कार बुक कराकर बीरोंखाल ब्लाक के कांडा तल्ला गांव जा रहे थे। सिसल्डी से पहले कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया और वहां से आकस्मिक सेवा वाहन 108 और प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। सूचना पर एसडीएम शालिनी मौर्य और राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin