• Thu. Oct 22nd, 2026

फेडरेशन ऑफ वेटरन एसोसिएशन दिल्ली की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Spread the love

विगत 20 अक्टूबर 2024 को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार का एक प्रतिनिधि मंडल समिति के माननीय अध्यक्ष महिंद्र पाल सिंह रावत,जो कि फेडरेशन ऑफ वेटरन एसोसिएशन दिल्ली के उपाध्यक्ष भी हैं उनके नेतृत्व में नोएडा पहुंचे। जिसमें एशोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें फेडरेशन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजित बैठक में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये वे इस प्रकार हैं।

मुख्य निर्णय

कोटद्वार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों के संगठनों की बैठक आगामी महीनों में आयोजित करने के लिए संभावनाओं की तलाश किए जाने पर प्रस्ताव पास किया गया है।

-फेडरेशन का पंजीकरण पूरा होने के बाद अब पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।
-समान पद समान रैंक पेंशन विसंगतियों के समाधान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
-पूर्व सैनिकों के सामाजिक न्याय की लड़ाई में फेडरेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उपस्थित सदस्य

– वेट देवेंद्र सिंह रावत
– वेट मेहरबान सिंह चौहान
– वेट ठाकुर सिंह गुसाई
– वेट अनसूया प्रसाद सेमवाल
इस बैठक में फेडरेशन20 के उद्देश्यों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई में फेडरेशन की प्रतिबद्धता दोहराई गई एवं उत्तराखंड के पूर्व सैनिक, वीर नारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हम मजबूती से खड़े रहेंगे।

महिंद्र
उपाध्यक्ष
ऑल फेडरेशन ऑफ वेटरन एसोसिएशन दिल्ली
एवं
अध्यक्ष
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin