• Thu. Oct 22nd, 2026

स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने थानों पंहुचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

Spread the love

 

स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 जो कि साहित्य संस्कृति एवं कला महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लेखक गांव थानों पंहुचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
लेखक गांव के सभागार में समापन सत्र के उद्धघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि गजेन्द्र शेखावत केन्द्रीय मन्त्री ,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण विशिष्ट अतिथि , केन्द्रीय राज्य मन्त्री अजय टम्टा व कार्यक्रम संयोजक पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डा०रमेश पोखरियाल निशंक व चिदानन्द मुनी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया ।

विधानसभा अध्यक्ष , ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने उद्धबोधन में कहा कि यह महोत्सव साहित्य संस्कृति कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले साहित्यकारों, लेखकों व कलाकारों को एक नयी दिशा देने का एतिहासिक प्रयास है उत्तराखंड की भूमी तो अनेक पौराणिक धर्म ग्रन्थों की जन्मस्थली रही है इस क्षेत्र में प्रत्येक युग में कवियों, लेखकों व विद्वानों व साहित्यकारों ने अपनी कालजयी रचनाओं से इस धरा को सदैव साहित्यक आधार प्रदान किया ।

श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि लेखक गांव की कल्पना भी उत्तराखण्ड से ही प्रराम्भ हुयी है इस आयोजन को सफल बनाने व लेखक गांव की कल्पना को आगे भी मूर्तरुप देने के लिए डा०निशंक जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।

अध्यक्ष, विधानसभा ने कहा कि भविष्य में लेखक गांव ऐसा स्थल बनेगा जहां लेखकों को न केवल अपनी रचनात्मक लेखन शैली के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का भी एक मंच मिलेगा, कार्यक्रम में विभिन्न लेखकों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया व अनेक लेखकों साहित्यकारों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 के समापन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में आये सभी लेखकों साहित्यकारों व कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में सन्तोष चोबे ,कुलाधिपति टैगोर विश्वविद्यालय, सन्तोष तनेजा अध्यक्ष संकल्प फाउंडेशन डा०ऊषा झा आरुषी निशंक निदेशक स्पर्श हिमालय फाउंडेशन आदि उपस्थित रहे ।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin