• Sat. Apr 25th, 2026

महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार ने पंडित नेहरू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी में उनके विचारों पर चर्चा

Spread the love

महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ने आज गोखले मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत के पहले प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता, और आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 135वीं जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सम्मानित कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नेहरू जी के देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेहरू जी के दृष्टिकोण और उनकी योजनाओं ने भारत को विज्ञान, शिक्षा, और विकास की राह पर अग्रसर किया।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने यह संकल्प लिया कि नेहरू जी के विचारों और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। उपस्थित लोगों ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और विश्व शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी याद किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुटता दिखाई और पंडित नेहरू के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शूरवीर सिंह खेतवाल, बृजमोहन सिंह बिष्ट,पंकज चौधरी, कमल बिष्ट, हेमचंद पंवार, धर्मेंद्र सिंह रावत (बंटी), राजीव कपूर, ताजबर सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, भारत सिंह रावत, होशियार सिंह बिष्ट, मनीराम,अनिल वर्मा, दान सिंह रावत, भूपाल सिंह अधिकारी, सतेंद्र सिंह नेगी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सेवा दल के महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Solverwp- WordPress Theme and Plugin