• Thu. Oct 22nd, 2026

साइबर सुरक्षा और महिला अपराधों के लिए ग्रामीण महिलाओं को किया जा रहा जागरूक।

Spread the love

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के लिए जन जागरूक करने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है।जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांवो में महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है।

कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष ने रथुवाढाब क्षेत्र के ग्राम धामधार की महिला मंगल दल की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव, गुड टच बेड टच के संबंध में गांव के पंचायत भवन में गोष्ठी की गई तथा ग्रामीणों को जागरूकता पाॅपलेट वितरित किए गए जहां पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें।

 

इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से साइबर अपराधों के जाल में फंस जा रहे है, उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ऐसे मामलो में अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, आज चलाए गए जन जागरूकता अभियान में अपर उप निरी0 कैलाश जोशी हेड का0 सुशील, सुखबीर सिंह का0 राजेश हरेंद्र शामिल रहे, जन जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र के गांवो में लगातार जारी रहेगा।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin