• Thu. Oct 22nd, 2026

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने यमकेश्वर में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया

Spread the love

 

 

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज यमकेश्वर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामवासियों से संवाद किया और उनके बीच विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

 

यमकेश्वर के उमड़ा गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का पारंपरिक स्वागत किया। ढोल-दमो के संगीत की धुनों और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों का प्रेम और सम्मान देखते ही बनता था। इस स्वागत समारोह के दौरान ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में गांव के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

 

लोकार्पण समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत के विभिन्न वर्गों के लोगों का सम्मान किया। उन्होंने विशेष रूप से किसानों, स्वरोजगार कर रहे युवाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “यह सम्मान केवल आप सभी का नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की समृद्धि का प्रतीक है। हम सभी मिलकर अपने राज्य को समृद्ध बनाएंगे।”

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामसभा में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की ।

 

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में पंचायत के विकास के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामवासियों ने विशेष रूप से पंचायत भवन के निर्माण के लिए अपना आभार प्रकट किया और इसे गांव के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना।

 

ऋतु खण्डूडी भूषण ने पंचायत भवन के उद्घाटन के बाद ग्रामवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना। उन्होंने कहा, “पंचायत भवन से ग्राम पंचायत को प्रशासनिक कार्यों में सहायता मिलेगी और यह विकास कार्यों के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। मैं आश्वस्त हूं कि यह भवन यहां के लोगों के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।”

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि उत्तराखंड सरकार हर गांव और शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

समारोह के अंत में, सभी उपस्थित जनों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास की दिशा में और प्रयासों की उम्मीद जताई।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सत्या हर्षवाल, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी,महामंत्री सुरजीत राणा,बिजेंद्र बिष्ट,मुकेश देवरानी,दिनेश भट्ट,मीरा रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin