• Thu. Oct 22nd, 2026

ऋतु खण्डूडी ने अधिकारियों की बैठक बुला कर दिये जरूरी निर्देश

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने दुर्गापुरी निम्बूचौड़ स्थित आवास पर समस्त विभागों की बैठक कर कोटद्वार विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही वर्षा ऋतु आने से पूर्व कई कार्यों को पूरा करने का सख्त आदेश दिया। 

ऋतु खण्डूडी भूषण ने बैठक में सभी अफसरों को बताया की उन्होंने कोटद्वार के लगभग सभी वार्डों का पैदल मुआयना अपने मॉर्निंग वॉक के दौरान किया है और इसको आगे भी जारी रखेंगी। मॉर्निंग वाक के दौरान नगर से लेकर भाभर तक स्थानीय लोगों की कई शिकायतों से नगर आयुक्त को अवगत कराया तथा शिकायतों पर जल्द कार्यवाही करने के आदेश नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को दिया। नगर निगम कोटद्वार को नगर से भाबर और सनेह तक सफाई व्यवस्था बनाने के लिए कहा और साथ ही सभी स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक करने के आदेश दिए।

सिंचाई विभाग को वर्षा ऋतु से पूर्व कोटद्वार की सभी नालियां की सफाई कर पानी के निकासी की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कोटद्वार में निकासी की समस्या ना हो इसके लिए विभाग हर वार्ड में जाकर व्यवस्था करे ताकि वर्षा ऋतु के समय जनता को जल भराव की समस्या से ना झूझना पड़े। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने वन विभाग को सुरक्षा दीवार की मरम्मत करने और जहाँ से जंगली जानवरों से खेतों को बचाने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में उपस्थित रहे एसडीएम शोभन सिंह सैनी, वैभव गुप्ता नगर आयुक्त, अनिल राठौर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग तथा आकाश गंगवार डीएफओ लैंसडाउन वन प्रभाग।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin