• Thu. Oct 22nd, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीण निर्माण विभाग , प्रखण्ड कोटद्वार के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखण्ड कोटद्वार के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया ।

 

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नए भवन निर्माण से ग्रामीण निर्माण विभाग को तकनीकी कार्यों के साथ विभागीय प्रबंधन करने में सहायता प्राप्त होगी । साथ ही विभाग अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था व देख- रेख करने का भी आग्रह किया, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्या के निवारण हेतु कार्य करने की संस्कृति विकसित होनी आवश्यक है ।

 

श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यालय के निर्माण होने से कोटद्वार सहित आस पास की विधानसभाओं को भी इसका लाभ मिलेगा व क्षेत्र की जनता अपने विकास सम्बन्धित कार्यों जानकारी ले सकेगी अध्यक्ष विधानसभा ने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को सदैव अपने क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए व जनता की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान भी करना चाहिए । इसके साथ ही अधिकारियों अपना व्यवहार पक्ष व जनता के प्रति जवाबदेह भी रहना चाहिए ।

 

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने पुनः नवनिर्मित भवन निर्माण से क्षेत्र जनता व ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय रावत , पार्षद राजेंद्र बिष्ट , जयदीप नौटियाल ,रजनी बिष्ट ,आशा , विभु रावत मुख्य अभियंता , अनिल कुमार अधिशासी अभियंता देहरादून , दिनेश कुमार अधिशासी अभियंता , सुदेश कुमार सहायक अभियंता , राजीव वर्मा अपर सहायक अभियंता आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

 

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin