• Thu. Oct 22nd, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा थाना यमकेश्वर क्षेत्र में समस्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

Spread the love

जनपद के थाना यमकेश्वर क्षेत्रांतर्गत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्य नाथ के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा वी.वी.आई.पी ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भ्रमण एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने, कोताही न बरतने, ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चेक करते हुये कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को देने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगण इस बात का ध्यान रखें की बाहर रोड़ पर कोई भी अनाधिकृत वाहन खड़ा न हो। अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों और ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना करने एवं बिना उच्चाधिकारियों को बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को न छोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीयों को आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करने व पूरे मनोयोग से ड्यूटी का निष्पादन कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin