• Thu. Oct 22nd, 2026

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज राजकीय चिकित्सालय, कोटद्वार का दौरा किया अस्पताल व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम के साथ उपचार के विषय में भी अस्वस्थ मरीजों से जानकारी ली व परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अस्पताल प्रशासन को उचित उपचार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरन्तर प्रयास रत रहने को कहा साथ ही अस्पताल प्रबंधन के सुझाव भी मांगे।

मरीजों से संवाद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर समुचित इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “प्रदेश सरकार जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। अस्पतालों में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके।

इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष विकास मित्तल , जीतेन्द्र नेगी ,मोहन सिंह नेगी सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin