• Thu. Oct 22nd, 2026

छात्र संसद 2025, भराड़ीसैंण, गैरसैंण, उत्तराखंड।

Spread the love

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय “छात्र संसद 2025” का सफलतापूर्वक आयोजन के क्रम में शोध संस्थान द्वारा छात्रों के लिए विधानसभा परिसर में बोनफायर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक ढोल-दमाऊं की गूंज से वातावरण संगीतमय हो उठा। छात्रों ने उत्तराखंड के लोकगीतों की धुन पर झूमकर अपनी संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। छात्र “संसद 2025” का यह आयोजन केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद प्रभावशाली रहा।

कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर डा॰ वी ऐन खाली पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग ने कहा कि “यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने का मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अपनी लोक संस्कृति से भी जोड़ता है। इस उत्साह और ऊर्जा को देखकर विश्वास होता है कि उत्तराखंड की युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी”।

यह जान कर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ख़ुशी जताई की परिसर में आए सभी छात्र छात्राओं को छात्र संसद कार्यक्रम, परिसर में उनका ठहरना और समस्त व्यवस्थाओं से वो संतुष्ट हैं। साथ ही श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एन के जोशी ने भी कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

 

 

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin