• Thu. Oct 22nd, 2026

घात लगाए गुलदार ने महिला पर किया हमला,महिला की हुई मौत।

Spread the love

कोटद्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कांडाखाल जवाड़ गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। आज शाम करीब साढ़े चार बजे गुलदार ने जंगल में बकरी चरा रही 34 वर्षीय अनीता देवी पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तीन घंटे बीत जाने के बावजूद वन विभाग और प्रशासन का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और आदमखोर गुलदार को पकड़ा जाए।

वहीं ग्रामीणों का कहना है पिछले कई दिनों से गुलदार क्षेत्र में देखा जा रहा था जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी और बन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई थी लेकिन वन विभाग ने बिना घटना घटित हुए पिंजरा लगाने से मना कर दिया था अगर समय से पहले वन विभाग गुलदार को पकड़ देता तो शायद आज अनीता देवी जिंदा होती। वन विभाग की लापरवाही से अनीता देवी की जान गई है।

वन विभाग और प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवालों के बीच अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक जागते हैं।

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin