• Thu. Oct 22nd, 2026

कोटद्वार विधानसभा के वार्ड संख्या 38, झंडीचौड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association – CPA, Zone–1) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर “प्रेरणा सम्मान समारोह एवं गोष्ठी” का आयोजन किया गया।

Spread the love

कोटद्वार विधानसभा के वार्ड संख्या 38, झंडीचौड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association – CPA, Zone–1) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर “प्रेरणा सम्मान समारोह एवं गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाज के बीच सम्मानित कर उनमें प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव भाजपा श्री दुष्यंत कुमार गौतम, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह, विधायक धनोरा (अमरोहा, उ.प्र.) राजीव तरारा, विधायक बरेली कैंट (उ.प्र.) संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज (उ.प्र.) डी.सी. वर्मा, जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र रावत, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, सामाजिक कार्यकर्ता परशुराम जी तथा स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी अतिथियों ने अंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत कोटद्वार विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 30 महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलकर देश एकजुट होकर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। वे महान नेता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और उत्कृष्ट कानूनविद थे। दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों हेतु उनके योगदान तथा शिक्षा को सर्वोपरि रखने के उनके विचारों को उन्होंने उपस्थित जनसमूह से साझा किया।

मुख्य अतिथि श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवा भाव राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ, जिसमें सभी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, प्रेमा खन्तवाल, विकासदीप मित्तल, सुनीता कोटनाला, प्रकाश बलौदी, कैलाश खुल्बे, पार्षद प्रमोद केस्टवाल, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, महेश चंद्र, सौरभ नौडियाल, शुभम रावत, नमन भटनागर आदि उपस्थित रहे।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin