• Thu. Oct 22nd, 2026

एम एच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना ~ ऋतु खण्डूडी

Spread the love

‏उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान एवं रक्षा मंत्रालय के सैन्य कार्य विभाग के सचिव से शिष्टाचार भेंट कर देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में हृदय रोग उपचार की आधुनिक एवं समुचित सुविधाओं की स्थापना का महत्वपूर्ण आग्रह किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने जनरल अनिल चौहान को मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में पूर्ण विकसित कार्डियोलॉजी विभाग एवं कार्डिएक कैथ लैब की स्थापना संबंधी अपना विस्तृत पत्र सौंपा। यह आग्रह उत्तराखंड में तैनात सैनिकों, बड़ी संख्या में निवास कर रहे पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के स्वास्थ्य एवं जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।

श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने भेंट के दौरान कहा कि मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून वर्षों से उत्तराखंड में सशस्त्र बलों के जवानों, आपदा एवं सैन्य अभियानों में घायल सैनिकों तथा पूर्व सैनिक परिवारों के लिए एक भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र रहा है। इसके बावजूद हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आवश्यक सुविधाओं का अभाव अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने जनरल अनिल चौहान को अवगत कराया कि वर्तमान में हृदय रोग से पीड़ित सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को लगभग 298 किलोमीटर दूर मिलिट्री हॉस्पिटल बरेली अथवा अन्य संबद्ध अस्पतालों में रेफर किया जाता है। आपात परिस्थितियों में इतनी लंबी दूरी तय करना कई बार गंभीर जोखिम उत्पन्न करता है। बीते तीन वर्षों में प्रतिवर्ष 750 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को कार्डियक उपचार हेतु रेफर किया जाना इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी रेखांकित किया कि देहरादून एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में देश की सेवा कर चुके हजारों पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार स्थायी रूप से निवास करते हैं। ऐसे में मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में कार्डियोलॉजी विभाग एवं कैथ लैब की स्थापना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यह राष्ट्र द्वारा अपने सैनिक परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भी प्रतीक बनेगी।

जनरल अनिल चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उठाए गए इस मानवीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ग्रहण किया और इस पर समुचित विचार का आश्वासन दिया। यह संवाद सशस्त्र बलों के कल्याण के प्रति शीर्ष सैन्य नेतृत्व की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार एवं सैन्य प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही इस दिशा में ठोस पहल होगी, जिससे उत्तराखंड में सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण हृदय रोग उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin