• Wed. Aug 12th, 2026

जल महोत्सव, विकासक्षेत्र नैनीडाण्डा

Spread the love

आज दिनांक 18 3.2025 को नैनीडंडा विकास खंड के ग्राम पंचायत नारद मोक्षण के राजस्व ग्राम पंचायत मोक्ष में जल महोत्सव का आयोजन उत्तराखंड किया जल निगम द्वितीय निर्माण खंड शाखा कोटद्वार के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नैनी डांडा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रकीर्ण नेगी, सहायक अभियंता श्री रमाकांत गुप्ता, अपर सहायक अभियंता श्री सुल्तान सिंह ग्राम प्रधान श्री सतीश उनियाल, ग्राम जल स्वच्छता उप समिति पंजाई मोक्षण के समिति के सदस्य, पानी समिति के सदस्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंजाईं मोक्षण के अध्यापक गण, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी तथा सहयोगी संस्था से शिवम ग्राम उद्योग विकास संस्थान कोटद्वार से श्री अनिल क्षेत्री, जयप्रकाश धीरेंद्र उपस्थित थे जल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पंजाई मोक्षण प्रयोजन योजन को ग्राम सभा को जल अर्पण करना था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल बच्चों के साथ प्रभात फेरी से किया गया। जिसमें स्वच्छता संबंधित स्लोगन के साथ रैली निकाली गई तत्पश्चात ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकीण नेगी जी के हाथ स्टैंड पोस्ट पूजा अर्चना की गई,तथा पानी समिति की महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए तत्पश्चात रमाकांत गुप्ता जी पेय जल योजना के विषय के बारे में बताया गया। तथा अनिल छेत्री द्वारा FTK किट द्वारा जल गुणवत्ता जल का परीक्षण दिया गया। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख श्रीमती परकिरण नेगी जी द्वारा पानी समिति सदस्य, फीटर, आदि को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तथा स्कूली बच्चों को भी पेन पेंसिल आदि देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात श्री रमाकांत जी द्वारा ग्राम सभा नारद मोक्षण को पंजाई मोक्षण पेय जल योजना का हस्तांतरित जल अर्पण किया गया अंत में जल संकल्प व जल शपथ दिलाकर जल महोत्सव का समापन किया गया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin