• Thu. Oct 22nd, 2026

राजस्वकर्मियों से जबरन छुड़ा ले गए अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली

Spread the love

कोटद्वार तहसील क्षेत्र में खननकारियों द्वारा राजस्व कर्मियों से जबरन रेत बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले जाने का मामला सामने आया है।

मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने अवैध खननकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश राजस्व कर्मियों को दिए हैं। राजस्व कर्मियों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात खननकारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटद्वार क्षेत्र में अवैध खननकारियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे राजस्व, वन और पीआरडी कर्मियों को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला 23/24 नवंबर की रात को राजस्व कर्मियों के साथ घटित हुई। राजस्व निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कोटद्वार के राजस्व कर्मी पीआरडी के जवानों को साथ लेकर कौड़िया-दिल्ली फार्म सड़क पर पहुंचे।

इस दौरान कौड़िया चौराहे/चैक पोस्ट के समीप अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखी। वाहन चालक से उक्त रेत परिवहन के संबंध में रखन्ना दिखाने को कहा, जिसे वे नहीं दिखा पाए। राजस्व टीम ने ट्रैक्टरों को तहसील परिसर में ले जाने को कहा। ट्रैक्टरों को तहसील की ओर ले जाया जा रहा था, तभी दोपहिया वाहनों में अज्ञात चार से पांच सवार ट्रैक्टर व राजस्व विभाग के वाहन के आगे आकर विवाद एवं अभद्र व्यवहार करने लगे।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin