• Fri. Apr 24th, 2026

भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा ने किया कोटद्वार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन: देशभक्ति का उमड़ा जन सैलाब

Spread the love

कोटद्वार, 13 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा कोटद्वार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समाजसेवी संगठनों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों शामिल रहे। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मालवीय उद्यान से हुई, यात्रा में हर उम्र के लोग शामिल थे, जिन्होंने हाथों में तिरंगा थामे शहर की सड़कों पर देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष बीरेन्द्ररावत ने कहा की ये यात्रा स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान को याद किया और उनके बलिदान को नमन करने के लिए आयोजित की गई है। इस दौरान, तिरंगा यात्रा ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों को कवर किया और हर जगह पर नागरिकों का भारी उत्साह देखने को मिला।भारत माता की जय के नारों के साथ इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यह तिरंगा यात्रा कोटद्वारवासियों के लिए न केवल एक ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ, बल्कि देश के प्रति उनके अटूट प्रेम और सम्मान को भी उजागर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, पूर्व विधायक श्री शैलेंद्र सिंह रावत जी, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री सुमन कोटनाला जी,ऋषि कंडवाल जी, नीरज पंत जी, मनोज पांथरी जी, हरि सिंह पुंडीर जी, पंकज भाटिया जी, योगेंद्र रावत जी, सत्य प्रकाश थपलियाल जी, सेवक राम मनुजा जी, दलबीर सिंह जी, बीना मित्तल जी, राजदीप माहेश्वरी जी, मोहन सिंह रावत जी, जगमोहन रावत जी आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Solverwp- WordPress Theme and Plugin