• Thu. Oct 22nd, 2026

महिलाओं के सम्मान की रक्षा हेतु दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग

Spread the love

महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारे समाज द्वारा उठाए गए कदमों के बावजूद, हाल ही में कोटद्वार में एक महिला के ऊपर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना न केवल उस महिला का अपमान है, बल्कि जाति-पाति से ग्रसित समाज में आपसी सामंजस्यता को तोड़ने का प्रयास भी है।

इस निंदनीय घटना के खिलाफ, कोटद्वार की कुछ साहसी महिलाओं ने एकजुट होकर स्थानीय थाने का घेराव किया और थानाध्यक्ष से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इन महिलाओं ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, और यह हमारी बेटियों, बहनों एवं माताओं के सम्मान पर सीधा आघात है।

महिलाओं ने इसके साथ ही एसडीएम कोटद्वार का भी घेराव कर दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कार्यवाही अनिवार्य है ताकि समाज में महिलाओं की गरिमा सुरक्षित रह सके और अपराधियों में कानून का भय कायम हो सके।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin