• Thu. Oct 22nd, 2026

ऋतु खण्डूडी भूषण ने 11 केवी लाइन और विभिन्न स्थानों पर उच्च एवं निम्न विभव की विद्युत लाइनों में शुद्धिकरण के कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया ।

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार लाल बत्ती चौक पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड विद्युत वितरण खण्ड कोटद्वार द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विभिन्न स्थानों पर एल.टी. आई, 11 केवी लाइन और विभिन्न स्थानों पर उच्च एवं निम्न विभव की विद्युत लाइनों में शुद्धिकरण के कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का धन्यवाद देते हुए कहा कि 4 करोड़ 36 लाख की मदद से यह कार्य जल्द जमीन पर उतरता हुआ नजर आएगा । ऋतु खण्डूडी ने अपने संबोधन में कहा कि कोटद्वार में नए घरों के बनने से जगह जगह तार पोल की जरूरत महसूस होती रहती है खण्डूडी ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही इस पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिससे आमजन को विद्युत की आपूर्ति पूर्ण रूप से होती रहेगी ।

साथ ही ऋतु खण्डूडी ने जनता से बिजली को बचाने की भी मांग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया । उन्होंने बताया इस योजना में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, हरि सिंह , मनोज पान्थरी, चीफ इंजीनियर एनएस बिष्ट , रवि रजोरा , नंदिता अग्रवाल , कमल नेगी, सुभाष पांडे, कुलदीप रावत, नीरू बाला, नंदकिशोर कुकरेती, आदि लोगों उपस्थित रहे ।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin