• Thu. Oct 22nd, 2026

 पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार की महत्वपूर्ण पहल

Spread the love

आज पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ब्रिगेडियर विनोद नेगी विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और ऑफिसर इंचार्ज अभिलेख कार्यालय के द्वारा गौरव सैनानी रैली के दूसरे संस्करण में कोटद्वार परिक्षेत्र के पूर्व सैनिकों, वीर माताओं और उनके परिजनों के हितार्थ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

इन मुद्दों में शामिल हैं:

– कोटद्वार में वेटरन सेल की स्थापना
– कैंटीन व्यवस्थाओं में सुधार* (14 बिंदुओं पर)
– कैंटीन परिसर में जलपान और बैठने की व्यवस्था में सुधार
– ईसीएचएस में डिजिटल एक्स रे मशीन की व्यवस्था
– बरामदे को ग्लास पेंस से कवर्ड करना

कमांडेंट साहब ने इन मुद्दों पर सकारात्मक विचार किया और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर माताओं और उनके परिवार के सुख-दुख का साथी बनना है।

इस अवसर पर कमांडेंट साहब ने यह भी कहा कि हमें उत्तराखंड से पलायन रोकना है, जिसके लिए पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य और कैंटीन सेवाओं को पहाड़ों तक पहुंचना होगा। इसके लिए मोबाइल कैंटीन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूर्व सैनिकों का समय और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

महिंद्र अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार ने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पूर्व सैनिकों और वीर माताओं हर समस्या का हल आपकी संगठित शक्ति है, जिसका सकारात्मक उपयोग पूर्व सैनिकों और वीर माताओं के हितार्थ किया जाएगा।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin