• Thu. Oct 22nd, 2026

डू सोमथिंग सोसाइटी के संस्थापक मयंक कोठारी जी के द्वारा कार्यक्रम भारत नमद्येय भारत महोत्सव में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार को आमंत्रित किया

Spread the love

आज डू सोमथिंग सोसाइटी कोटद्वार के संस्थापक मयंक कोठारी जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत नामध्येय भरत महोत्सव में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार को सादर आमंत्रित किया गया था। इसके लिए कोठारी परिवार का दिल की गहराइयों से आभार और वंदन।

 

यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन शहीदों का है जिनके बलिदान पर यह राष्ट्र फल फूल रहा है। यह सम्मान उन वीर माताओं का है जिन्होंने अपने सुहाग से इस राष्ट्र को सीचा है। आज हम उनकी कुर्बानियों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

 

मेलों का आयोजन समाज को जोड़ने और जाग्रत करने का काम करता है, जिसके माध्यम से समाज के ताने बाने को मजबूत करने का काम किया जाता है। आज कहीं न कहीं ऐसे कार्यक्रमों की नितांत आवश्यकता है।

आज के कार्यक्रम में शूर बीर खेतवाल साब, अनसूया प्रसाद सेमवाल साब, गोपाल साब, ठाकुर साब, देवेंद्र साब और सैन सिंह साब आदि उपस्थित थे। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो समाज को जोड़ने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने में मदद करेगा। हम।पुनः प्रकाश कोठारी साब और आयोजक मंडल का दिल से आभार प्रकट करते है।

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin