• Thu. Oct 22nd, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार विधानसभा में आयोजित विभिन्न होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शिवराजपुर स्थित द डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में होली मिलन एवं महिला सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी , महिला शक्ति के रूप में क्षेत्रीय जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी का स्वागत किया गया । क्षेत्रीय जनता द्वारा दिए गए स्नेह को अध्यक्ष ने सहराया और अपने संबोधन में होली की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल होली और सुरक्षित होली खेलने का निवेदन है । ऋतु खण्डूडी ने कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया । उन्होंने बताया देश भर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा बड़े जोर शोर से हो रहा है आज 50प्रतिशत यदि महिलाओं को प्रधान बनकर आने का अवसर मिलता है तो वही आज मात्र शक्ति आगे बढ़ चढ़ कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने क्षेत्रवासियों को होली के अवसर पर अपने अंदर की सभी बुराइयों को खत्म करने की अपील करी । साथ ही अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने क्षेत्रीय जनता के साथ लोकगायक इंदर आर्य के गानों में नृत्य किया और उन्हें सम्मानित किया ।

ऋतु खण्डूडी ने वार्ड नं० 26 बलभद्रपुर और देवी मंदिर वार्ड नं० 20 में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल , आशीष रावत मंडल अध्यक्ष , आयोजक सागर बडोला , पार्षद दीपक पाठक , अमित नेगी , नूतन बिष्ट , संजीव रावत , प्रेम सिंह नेगी पार्षद , प्रेमा खंतवाल पार्षद आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin