• Thu. Oct 22nd, 2026

शिक्षक रह चुकी हूं , पढ़ाई की महत्वता समझती हूं : ऋतु खण्डूडी भूषण

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के कोटद्वार – नजीबाबाद मार्ग पर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

कार्यकम में विद्यालय प्रबंधक आनंद प्रकाश , प्रधानाचार्य रेनू नेगी द्वारा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी का आभार व्यक्त किया गया , उन्होंने बताया कि अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी द्वारा अपनी विधायक निधि के ₹09.90 लाख से कोटद्वार की छत की ग्राउटिंग एवं छत की बाउंड्रीवाल का कार्य किया गया ,जिससे छत के स्थिति में सुधार हुआ है । इस से पूर्व में उन्होंने हमारे विद्यालय को 150 जोड़ी फर्नीचर दिए थे , साथ ही उन्होंने बीएल के माध्यम से विज्ञान , प्रौद्योगिक इंजीनियरिंग एवं गणित प्रयोगशाला भी खुलवाई । उन्होंने बताया खुद भी अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी एक शिक्षक रही है इसलिए वह हमारी तकलीफ समझ सकती है ।

ऋतु खण्डूडी ने अपने संबोधन में विद्यालय के सभी स्टाफ का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि विद्यालयों में कार्य करवाना उनकी हमेशा पहली प्राथमिकता रही है । कोटद्वार के विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्य चल रहा है । उन्होंने आर्य समाज के लोगों को भी कहा , कि समाज में पढ़ाई को आगे बढ़ाने उनका योगदान है । विद्यालय में पढ़ रही बालिकाओं को उन्होंने मन लगा कर पढ़ाई कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद किया।

इस अवसर पर पार्षद प्रेमा खंतवाल , प्रधान आर्य समाज राजेंद्र गोवर, मंच संचालन सरोज रावत ने करा ।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin