• Thu. Oct 22nd, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा चल रही कोचिंग का दौरा किया ।

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा ” उत्तराखंड सरकार की इस पहल को नमन करती हूं और स्वागत करती हूं शिक्षा के क्षेत्र में यह एक अनूठी पहल है , उन्होंने बताया कि विकासखंड दुगड्डा के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से चयनित पवन मेधावी छात्राओं के लिए भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान ,गणित एवं जीव विज्ञान विषयों में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा 15 दिवसीय आवासीय एवं गैर–आवासीय कोचिंग को संचालित किया गया है । जिसकी शुरुआत 3 जून से राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में हुई है । ऋतु खण्डूडी ने बताया कि कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 14 बालिकाओं के लिए निशुल्क आवश्यक सुविधा की व्यवस्था एवं सभी छात्राओं को शिक्षा , आवास , भोजन एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री निशुल्क प्रदान की जा रही है ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस पहल से न केवल बालिकाओं को उच्च शिक्षा व प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होने हेतु मार्गदर्शन मिलेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा । अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी वंदना भारद्वाज , सहायक नोडल अधिकारी किशोर बडालिया , सहायक नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह पाल , शिक्षक पंकज चमोली, सरिता खर्कवाल , मनीष मधवाल , अमित खेतवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin