• Thu. Oct 22nd, 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की CSR योजना के तहत आयोजित स्ट्रीट लाइट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Spread the love

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स लगाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की CSR योजना के तहत आयोजित स्ट्रीट लाइट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, समर्पण और ईमानदारी के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें और प्रदेशवासियों को कोटद्वार की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी 2024 में उन्होंने BEL से कोटद्वार के लिए स्ट्रीट लाइट्स की मांग की थी, जिस पर अब कार्यवाही हुई है और BEL द्वारा 1500 स्ट्रीट लाइट्स कोटद्वार नगर निगम को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे शहर के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है।

ऋतु खण्डूडी ने कहा कि कोटद्वार में स्थित BEL एक ऐसा संस्थान है, जहां से बने उत्पाद न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान BEL कोटद्वार द्वारा तैयार डिफेंस सिस्टम का उपयोग हमारी बैलिस्टिक मिसाइलों में हुआ, जिससे देश की सुरक्षा मजबूत हुई।

उन्होंने कहा कि BEL ने पहले भी मेरे निवेदन पर कोटद्वार में कई जनहित के कार्य किए हैं, जैसे—पूरे शहर में CCTV कैमरे लगवाना और झंडीचौड़ अस्पताल में प्रसूति गृह का निर्माण। अब BEL की मदद से कोटद्वार बेस अस्पताल में करीब 2 करोड़ की लागत से मेमोग्राफी लैब बनाई जा रही है, जिससे महिलाओं को स्तन कैंसर की समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।

अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल की लैब को आधुनिक बनाने का काम भी BEL के सहयोग से चल रहा है। साथ ही उन्होंने BEL से आगे 2000 सोलर स्ट्रीट लाइट्स, नदियों में साफ-सफाई और निगरानी के लिए कैमरे लगाने व अन्य विकास कार्यों में सहयोग का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के महाप्रबंधक श्री अम्बरीश त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी के प्रयासों से ही BEL की CSR योजनाओं के माध्यम से कोटद्वार को लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऋतु खण्डूडी मैडम जो भी सुझाव देती हैं, उस पर BEL गंभीरता से काम करता है और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने वर्षा ऋतु को देखते हुए साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर का कूड़ा नदियों या नालों में ना फेंकें और स्वच्छता का संदेश बच्चों तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की भी सराहना की।

इस मौके पर BEL के महाप्रबंधक श्री अम्बरीश त्रिपाठी, महापौर श्री शैलेन्द्र रावत, नगर आयुक्त श्री पी.एल. शाह, श्रीमती सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष श्री विकासदीप मित्तल, श्रीमती प्रेमा खंतवाल, श्री आशीष रावत, पार्षदगण और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin