• Thu. Oct 22nd, 2026

कोटद्वार :मण्डी समिति में ई नाम दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 16-09-2025 को मंडी समिति कोटद्वार में ई नाम दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे माह अगस्त 2025 में ई नाम पोर्टल पर सर्वाधिक व्यापार करने वाले एक कृषक ,एक व्यापारी को सम्मानित किया गया। साथ ही मण्डी समिति की कल्याणकारी योजनाओं एवम ई नाम परियोजना के बारे में भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर बोलते हुए मण्डी समिति के सचिव परमवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार किसानों की आय बढाने के साथ ही किसानों को हर आधुनिक तकनीक उपलब्ध करा रही है आज की कृषि नीति लागत कम और आय अधिक की नीति पर आधारित हो रही है कृषकों को ई बैंकिंग सुविधा हो या अन्य लाभ सरकार हर स्तर पर किसानों के हितार्थ काम कर रही है जिसमें ट्रेनिंग, ट्रेकिंग, ई फार्मिंग के साथ ही लगभग एक अरब पचास करोड़ की आबादी वाले देश के लिए किस तरह खाद्य आवश्यकता की पूर्ति गुणवत्ता के साथ हासिल हो इसके लिए सतत प्रयास राज्य तथा केन्द्र की सरकार कर रहीं हैं।

माह- अगस्त 2025

फर्म का नाम- इकरार अहमद

व्यापारी- श्री इकरार अहमद

कृषक का नाम – श्री लुथफुर्रहमान

निवासी – कोटद्वार

माह- अगस्त 2025

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin