• Thu. Oct 22nd, 2026

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया।

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश के सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयंभू पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। यह प्राचीन मंदिर मनोकामना सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है। मान्यता है कि स्वयं वीरभद्र जी ने यहां भगवान महादेव के लिंग की स्थापना की थी।

पूजन के उपरांत श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके पावन आशीर्वचन भी सुने।

यह दिव्य रुद्राभिषेक एवं दर्शन कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर वीरभद्र मंदिर के प्रबंधक रघुवीर गिरि जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-कार्यवाह दिनेश सेमवाल जी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल जी, ऋषिकेश नगर निगम के महापौर शंभू पासवान जी, कपिल गुप्ता, प्रमोद शर्मा, अश्विनी गुप्ता, भानू जी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin