• Thu. Oct 22nd, 2026

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा के टी.ओ. क्वार्टर, सिविल सोयम वन प्रभाग में विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सार्वजनिक समस्याओं के निवारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा के टी.ओ. क्वार्टर, सिविल सोयम वन प्रभाग में विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सार्वजनिक समस्याओं के निवारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के प्रबुद्धजनों, व्यापार मंडल, पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिला अधिकारी सुश्री स्वाति भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में सड़क, बिजली, पानी, चालान व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गहन विमर्श हुआ।

बैठक के प्रमुख बिंदु—
• व्यापार मंडल ने सत्यापन प्रक्रिया और यातायात प्रबंधन को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की, जिस पर अध्यक्ष ने अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए।
• वार्ड 04 से 26 तक एडीबी द्वारा चल रहे पाइपलाइन कार्य की गुणवत्ताहीनता एवं उससे उत्पन्न परेशानियों को पार्षदों ने प्रस्तुत किया, जिस पर अध्यक्ष ने आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।
• कोटद्वार कण्वघाटी में केंद्र सरकार द्वारा निर्मित चाइल्ड मैटरनिटी वार्ड को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया।
• सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के बेहतर समन्वय से क्षेत्रवासियों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नए पानी कनेक्शन और पाइप लाइन लीकेज से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
• क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर पुलिस प्रशासन को अधिक सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।
• अध्यक्ष ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि शहर के मध्य चालन की कार्रवाई न करते हुए ऐसी उपयुक्त जगह निर्धारित की जाए जहाँ यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

बैठक में जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, इफको डायरेक्टर उमेश त्रिपाठी, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin