• Thu. Oct 22nd, 2026

रविवार को कोटद्वार के देवी रोड स्थित के स्क्वार होटल में कोटद्वार के विकास को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Spread the love

रविवार को कोटद्वार के देवी रोड स्थित के स्क्वार होटल में कोटद्वार के विकास को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया।विचार गोष्टी में कोटद्वार के अब तक के छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम की शुरूआत दिवंगत छात्र नेता पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रशाद नैथानी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनमोहन बलूनी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत डोबरियाल,पूर्व छात्र अध्यक्ष अनुज खण्डूरी पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में पहले छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल काला ने कहा कि जब उनके समय मेंराजनीति होती थी तो वह सड़क पर संघर्ष करते थे,वर्तमान में युवा छात्र नेताओं को भी जनहित के मुद्दों पर सड़कों पर उतरकर जूझना चाहिए जिससे कोटद्वार का सर्वागीण विकास हो सके पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश चमोली ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन एक महीने के अंतराल में होने चाहिए जिससे कोटद्वार के विकास वह सकारात्मक चर्चा हो सकेगी।पूर्व अध्यक्ष अमित नेगी ने कहा कि वर्तमान में सब को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कोटद्वार के विकास के लिए आगे आना चाहिए पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन बिंजोला ने कहा कि कोटद्वार का वस्तिक विकास करना है तो छात्र नेताओं को एक जुट होना पड़ेगा।गोष्ठी के आयोजन करता बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य कोटद्वार के विकास को लेकर चर्चा करना था, कोटद्वार को आगे ले जाने में पूर्व छात्र नेताओं की क्या भूमिका हो सकती है और वे वर्तमान में शहर के विकास में इस प्रकार अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं, उन्होंने कहा कि यह कार्यकम ग़ैर राजनीतिक था इसका मक़सद केवल कोटद्वार के विकास पर चर्चा करना था। आगे भी लगातार इस पारकर के आयोजन होते रहेंगे और समय समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े मनीषियों के साथ चर्चा वार्ता करते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विपिन कोटनाला ,दीवान सिंह रावत,राजीव सेमवाल अमित नेगी, हर्षवर्धन बिंजोला,अभिषेक कुकरेती प्रभाकर रावत बीरेन्द्र बखण्डी, सुभाष पंडये महेश कुकरेती वरदान बुड़कोटी सिदार्थ नेठानी, सूरज राणा अमितराज मोहन सिंह नेगी राजीव पटवाल मनदीप पटवाल आदि छात्र नेता मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin