• Thu. Oct 22nd, 2026

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा कोटद्वार के नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्य स्मृति में आज बुधवार में चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन कर विचार गोष्ठी की गई।

Spread the love

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा कोटद्वार के नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्य स्मृति में आज बुधवार में चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन कर विचार गोष्ठी की गई लेफ्टिनेंट जनरल जनरल जयवीर सिंह नेगी ने सीडीएस बिपिन रावत की जीवनी पर प्रकाश डाला, जनरल बिपिन रावत की चाची श्रीमती गायत्री देवी ने मंच पर आकर अपने भतीजे को याद किया और और अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इन भावुक क्षणों में पूरा ऑडिटोरियम भाव विभोर हो उठा, श्रीमती रितु खंडूरी ने अपने साथ जनरल रावत की हुई मुलाकातों का जिक्र किया और बताया कि किस प्रकार से जनरल रावत उत्तराखंड के समस्त लोगों के प्रति समर्पण का भाव रखते थे, श्रीमती रितु खंडूरी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का राजा भारत का चित्र देकर स्वागत किया गया, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का संचालन कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिं ह रावत, डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला, लैंसडाउन के विधायक महंत दिलीप रावत, कोटद्वार की विधायिका एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी, कर्नल आरती रावत, देहरादून के मेयर सुनील गामा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटला, जनरल बिपिन रावत की चाची श्रीमती गायत्री देवी, एवं उनकी सुपुत्री तारिणी मधुलिका रावत, जनपद हरिद्वार के जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली सहित सैकड़ो पूर्व सैनिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहा।

 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया की देवभूमि विकास संस्थान द्वारा पूरे उत्तराखंड में जनरल बिपिन रावत की स्मृतियों और उनके संदेशों को पहुंचा जा रहा है जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं त्रिवेंद्र रावत ने लोगों से विनम्र अपील की कि हम सभी लोगों को अपने अंगदान करने चाहिए जिससे कि एक जीवन बच सके यदि सभी लोग अपने अंगदान करने का संकल्प लेते हैं तो सैकड़ो लाखों लोगों की जान बच सकती है उनके द्वारा बताया गया की पीपल का पेड़ सभी को लगाना चाहिए उसमें रक्षा सूत्र बांधना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि इस पेड़ की हम रक्षा करेंगे क्योंकि पीपल के पेड़ से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो सभी के लिए अनिवार्य  ।

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin