• Thu. Oct 22nd, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कौड़िया चेक पोस्ट पर बहुउद्देशीय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित कौड़िया पुलिस चौकी के समीप बहुउद्देशीय भवन के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा उत्तर प्रदेश सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है, जहाँ अन्य राज्य से आने-जाने वाले पर्यटकों और वाहनों की सतत आवाजाही बनी रहती है। इसी कारण कौड़िया चेक पोस्ट का सुदृढ़ीकरण एवं सुदृश्य व्यवस्था अत्यंत आवश्यक थी, ताकि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों, विशेष रूप से नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि, “पूर्व में चौकी निरीक्षण के दौरान मैंने पाया था कि वहां की भौतिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी और पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता था। इस स्थिति को देखते हुए चौकी के जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की गई। आज इस भवन के सुदृढ़ीकरण से तैनात पुलिस बल को आवश्यक सुविधा और संरक्षित वातावरण मिलेगा, जिससे वे और अधिक प्रभावी ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम होंगे।”

उन्होंने विश्वास जताया कि चौकी की पुनर्स्थापना और मजबूत उपस्थिति के माध्यम से कोटद्वार क्षेत्र में अपराध, तस्करी, और नशे की रोकथाम को बल मिलेगा।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, (सीओ) कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश तनवर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री विकासदीप मित्तल, श्री पंकज भाटिया, श्री सतीश गौड़, पार्षद श्रीमती नीरू बाला खंतवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin