• Thu. Oct 22nd, 2026

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण विधेयक को विधानसभा से पारित करवाने में सूत्रधार की भूमिका का निर्वहन करने हेतु स्वदेशी जागरण मंच व राज्य आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा जी और माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल जी से उनके आवास पर मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।

Spread the love

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण विधेयक को विधानसभा से पारित करवाने में सूत्रधार की भूमिका का निर्वहन करने हेतु स्वदेशी जागरण मंच व राज्य आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा जी और माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल जी से उनके आवास पर मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।
स्वदेशी जागरण मंच प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने सौरभ बहुगुणा जी को काबिल अधिवक्ता होने के कारण कानूनी उलझन के समाधान के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि जिन आंदोलनकारियों की शहादत और सँघर्ष से राज्य अस्तित्व में आया, हमको पहचान मिली उनके लिए उच्च स्तर पर पैरवी करना या कुछ भी करना सौभाग्य की बात है. इसलिए स्वदेशी जागरण मंच ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के इस लंबे समय से चल रहे आंदोलन में शुरुआत से ही कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का फैसला लिया था इसी कारण जो भी संगठन स्तर पर सहयोग था उसको किया और आगे भी करेगा। इस आंदोलन ने कई उतार चढ़ाव देखे है, 10 सालों से ज्यादा लंबे समय से संघर्ष चल रहा था और स्वदेशी जागरण मंच 10% क्षैतिज आरक्षण के इस आंदोलन में प्रारम्भ से ही आंदोलनकारियों के साथ रहा। हमको पूरी उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल जन भावना का सम्मान करते हुए विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित बिल पर अपने हस्ताक्षर करेगें ताकि विधेयक बनकर लागू किया जा सके.
साथ ही प्रवीण पुरोहित ने पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री जी से गौ पालन कर रहे लोगों को पानी के कमर्शियल बिल की जगह सामान्य बिल करने का भी अनुरोध किया, इससे दुग्ध उत्पादन कर रहे लोगों को राहत मिलेगी एवं गाय पालन कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ेगा, मंत्री जी को बताया कि अब विभागों से ये प्रस्ताव शासन स्तर पर पहुंच गया है और शासन स्तर पर निर्णय लिया जाना है.
प्रतिनिधिमंडल में प्रान्त संघर्ष वाहिनी प्रमुख प्रवीण पुरोहित, सँयुंक्त आंदोलनकारी मंच के मुख्य संयोजक क्रांति कुकरेती, समाजसेवी एवं पत्रकार आशीष उनियाल, DAV के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल्ल,
राम किशन, सुनीता ठाकुर, शकुन्तला रावत, बाल गोविंद डोभाल, मनोज कुमार,विमल जुयाल , शैलेन्द्र राणा, आशीष चौहान, वीरेंद्र रावत अम्बुज शर्मा, मेहरबान सिंह रावत, कृष्णा सिंह नेगी,आदि सम्मिलित थे।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin