• Thu. Oct 22nd, 2026

कोटद्वार में बढ़ता भाजपा परिवार

Spread the love

जनपद कोटद्वार के ही गिवयीस्रोत, गाड़ीघाट वार्ड नंबर 4 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित महिलाओं एवं युवाओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को ग्रहण किया।

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आम जन को लाभान्वित करने वाली योजनाओं और उन योजनाओं को धरातल पर उतारने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यों से आज आमजन को लाभ मिला है, उन्होंने आगे कहा कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी,कानून, भूमि अतिक्रमण, हर घर में नल और नल पर जल, किसान सम्मन निधि, गौरा देवी कन्या धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसे सैकड़ो योजनाओं का लाभ आज आमजन को मिल रहा है सबका साथ सबका विकास के वाक्य को चरितार्थ किया है। उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए कोटद्वार की जनता ने कोटद्वार जनपद के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की कुशल नीति मृदुवाणी से प्रभावित होकर आज दर्जनों कांग्रेस सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को सहर्ष स्वीकार किया, ग्रामीणों का कहना है कि जब देश सुरक्षित हाथों में है राज्य सुरक्षित हाथों में है और हमारा जनपद का प्रतिनिधित्व भी बहुत ही कुशल है तो हम क्यों इस अवसर का लाभ न उठाएं आज हर व्यक्ति को हर योजना का लाभ मिल रहा है पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है सर्व समाज का भला हो रहा है तो सभी को चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और कोटद्वार जनपद को पूरे गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में वोट प्रतिशत के मामले में अग्रणी बनाना है इस क्रम में सभी का साथ जरूरी है और सभी साथ है, सभी शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा की जिला अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकार करते हुए हमने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है तो कल और लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को ग्रहण करेंगे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, संदीप नेगी,मानेश्वरी बिष्ट,माहेश्वरी बिष्ट, मौजूद रहे।

पार्टी सदस्यता ग्रहण करने वालों में गंगा देवी,शांति देवी, मोती देवी, मीना देवी,गीता देवी, विमला देवी, गौरा देवी, सावित्री देवी, भागीरथी देवी, धनसारी देवी, मानेसरी देवी, सरोज देवी, दीपा देवी, कलावती देवी,अनीता देवी, पप्पू देवी, नीलू देवी,विमला देवी, मधु, हरिंदर सिंह,हीरा थापा, कलावती देवी, पप्पू देवी, मीना देवी, सागर,टोना,राजेंद्र बिष्ट,जसवंत चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin