• Thu. Oct 22nd, 2026

भाजपा सदस्यता अभियान 2024

Spread the love

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की आज जिला कार्यशाला कोटद्वार के के स्क्वायर होटल मेंआयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी जी रहे।

मुख्य वक्ता जी ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा 1 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे प्रदेश में दो और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री जी और प्रदेश अध्यक्ष जी अभियान को लॉन्च करेंगे। कार्यशाला में संगठन के इतिहास विकास विचारधारा और उद्देश्यों पर कार्यकर्ता का मार्गदर्शन किया उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हम राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करते हैं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा विचार है अंत्योदय हमारा मंत्र है यह संगठन श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई जैसे महापुरुषों द्वारा रपति पुष्पित संचित है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत जी ने कहा की हमारे लिए सत्ता समाज परिवर्तन का माध्यम है, हमारे लिए राष्ट्र प्रथम पार्टी द्वतीय व स्वयं अंतिम में आता है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी तीन तरीके से सदस्यता बनाएगी। । 880000 2024 पर मिस कॉल देकर, वेबसाइट पर जाकर और कर स्कैन करके भी सदस्य बनाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष जी ने कहा सदस्यता अभियान को लेकर जिले की टोली की भी घोषणा की गई,जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत, सह संयोजक मोहन सिंह नेगी, प्रशांत बछवान और सुनीता कोटनाला जी को बनाया गया है। इसके बाद मंडलों में भी कार्यशाला करवा कर बूथों तक कार्यकर्ता को सदस्य बनाने के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत ने व संचालन जगमोहन ने किया।

इस अवसर पर ऋषि कंडवाल,पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत जी श्री उमेश त्रिपाठी जी प्रशांत बछावन,दीपक भंडारी, किसोर देवरानी,राकेश देवरानी, जिला महामंत्री दीनदयाल कंडारी जिला विजय लखेड़ा,जंग बहादुर सिंह रावत, हरि सिंह पुंडीर, पंकज भाटिया, मनोज पथरी, गोविंद सिंह बिष्ट, आशा कोठारी पार्टी के पार्षद एवं पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin