• Thu. Oct 22nd, 2026

आज कोटद्वार की बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर माननीय जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।

Spread the love

कोटद्वार क्षेत्र में जहां एक ओर अनेकों शैक्षणिक संस्थान है वहीं दूसरी ओर पुस्तकालय न होने से छात्रों को विभिन्न प्रकार के समाचार पत्रों,धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने की लिए कोई साधन न होने के कारण परेशानियों से जूझना पड़ता है इसके लिए माननीय जिलाध्यक्ष जी ने कोटद्वार में एक पुस्तकालय भवन की मांग की है।

कोटद्वार जो की पूरे गढ़वाल क्षेत्र का द्वारा के नाम से भी जाना जाता है में आए दिन खेलों का आयोजन होता रहता है परंतु वर्षा एवं शीतकाल में खेलों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है जिसके लिए कोटद्वार में एक इनडोर स्टेडियम की नियत आवश्यकता है इनडोर स्टेडियम का निर्माण होने से खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा साथ ही कोटद्वार का नाम देश विदेश में प्रसिद्ध पाएगा इसके लिए माननीय जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष कोटद्वार में एक इनडोर स्टेडियम निर्माण की मांग रखी गई।

कोटद्वार नगर निगम बनने के बाद आज भी लोगों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए कभी राजस्व विभाग तो कभी नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते है ग्रामीणों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कोटद्वार नगर निगम को गैर कृषि भूमि घोषित करने की मांग की गई है। माननीय जिलाध्यक्ष जी के द्वारा कोटद्वार की अनेकों बहुप्रतीक्षित मांगे माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्मुख रखी है।

माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आज हुई मुलाकात में शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया है, वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष जी का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात सकारात्मक रही है।

 

खेल प्रतिभाओं को वर्षा एवम शीत काल में किसी भी प्रकार की समस्याओं से न जूझना पड़े इसके लिए माननीय अध्यक्ष जी के द्वारा माननीय मुख्य मंत्री जी एक इंडोर स्टेडियम की मांग की है जिससे खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिल सकेगा।

कोटद्वार क्षेत्र जो की गढ़द्वार के नाम से भी जाना जाता है यहां अक्सर वीवीआईपी और पर्यटक आते रहते है जिनको कोटद्वार में रात्रि विश्राम के लिए लैंसडाउन या अन्यत्र शहरों में जाना पड़ता है के लिए एक राजकीय अतिथि गृह निर्माण के लिए भी मांग की गई है।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin