• Thu. Oct 22nd, 2026

पौड़ी पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर नशा व साइबर अपराधों को लेकर किया जागरुक

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक कर उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। थलीसैण पुलिस द्वारा ग्राम नोगाऊ, थाना देवप्रयाग द्वारा ग्राम धनेश्वर, थाना यमकेश्वर द्वारा ग्राम कोल्सी एवं थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा ग्राम सिल्ली की महिला मंगल दलों के सदस्यों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin