• Thu. Oct 22nd, 2026

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार की विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी महोदय पौड़ी से मिलकर कोटद्वार की विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर समिति के सदस्यों को कोटद्वार के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

संघर्ष समिति कोटद्वार की मुख्य मांगो में कोटद्वार को जिला बनाना, मेडिकल कॉलेज, लाल दाग चिल्लर मार्ग, कांडी मार्ग, अतिक्रमण हटाना, कोटद्वार की नदियों को खनन मुक्त करना, कांडी मार्ग का निर्माण, काशीरामपुर की पुलिया का निर्माण, कोटद्वार को ट्रेचिंग ग्राउंड का निर्माण, मालन पुल का जीर्णोधार, किन्नरों के आर्थिक आतंक पर अंकुश, कर्णव आश्रम का विकाश, मवाकोट रोड का जीर्णोधार , मोटर नगर बस अड्डे का निर्माण आदि विभिन्न समस्यायो आदि है।

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया है कि वे कोटद्वार की मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाएं। समिति ने यह भी कहा कि वे कोटद्वार के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अगर शासन प्रशासन हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगी तो हम एक बड़े आंदोलन के लिए कृत संकल्पित होंगे।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जय हिंद के नारे से समाप्त किया। यह प्रतिनिधिमंडल कोटद्वार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, और समिति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेहरबान सिंह चौहान, देवेंद्र रावत, राजेश बिष्ट, नंदन सिंह, गोपाल सिंह, ताजबर सिंह राजमोहन सिंह, ठाकुर सिंह और मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin