• Thu. Oct 22nd, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया थाना लक्ष्मणझूला का निरीक्षण

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आज थाना लक्ष्मणझूला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर सलामी गार्द का निरीक्षण भी किया। साथ ही थाना अभिलेखों से लेकर पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए गये। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टरों व अभिलेखों का रखरखाव उच्चकोटि व अध्यावधिक होने के कारण सम्बन्धित स्टाफ की प्रशंसा कर पुरुष्कृत किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार से अभिलेखों का रखरखाव करने हेतु प्रेरित किया गया।सीसीटीएनएस पोर्टल, सीएम हेल्प लाइन व ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक व कार्यालय कर्मियों को निर्देशित किया गया। जांच अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करने व लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के भी निर्देश दिए। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित करते हुए उपनिरीक्षक व आरक्षी पुलिस कर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया गया। शस्त्राभ्यास तथा शस्त्रों की जानकारी हेतु समय-समय पर शस्त्राभ्यास कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। थाने में रखे आपदा उपकरणों का जायजा लेते हुए आपदा से सम्बन्धित सभी उपकरणों को तैयारी हालात में रखने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक को माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार लगाकर रखरखाव का विशेष ध्यान रखकर वाहनों पर चिटबन्दी करने की हिदायत दी गई। महिला हेल्प डेस्क कार्मिकों को थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी व शिकायतकर्ता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गम्भीरतापूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण कर प्रत्येक फरियादी व शिकायतकर्ता का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता सम्पर्क नम्बर शिकायत का विवरण आदि अंकित कर रजिस्टर में फीड बैक का कॉलम बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा उन्होंने समस्त अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनके निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सभी कर्मचारियों को आमजन मानस के साथ अच्छा व्यवहार रखने व कार्मिकों को उच्चकोटि का अनुशासन बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin