• Thu. Oct 22nd, 2026

कोटद्वार से जंगल सफारी और बर्ड वॉचिंग का अनूठा अनुभव ~ ऋतु खण्डूडी भूषण

Spread the love

 

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक, श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार के प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत पाखरो रेंज में स्थानीय युवाओं के साथ एक विशेष जंगल सफारी का आयोजन किया। इस सफारी का उद्देश्य क्षेत्र की जैव विविधता और पर्यावरणीय धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही कोटद्वार से जंगल सफारी जैसे रोमांचक पर्यटन सुविधा की जानकारी लोगों तक युवाओं के माध्यम से पहुंचाना था।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को बताया कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का लगभग 75% हिस्सा पौड़ी गढ़वाल में स्थित है, जिसमें वन्यजीवों और पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली-एनसीआर से कोटद्वार केवल चार घंटे की दूरी पर है, जो इसे पर्यटकों के लिए एक सुविधाजनक और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है।”

 

सफारी के दौरान ऋतु खण्डूडी ने बच्चों को बाघ, तेंदुआ, हाथी, भालू, और अन्य वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने न केवल वन्यजीवों और पक्षियों के बारे में सीखा, बल्कि प्रकृति के साथ एक अनोखा जुड़ाव महसूस किया। उनके चेहरे पर उत्साह और जिज्ञासा स्पष्ट झलक रही थी। साथ हीं उन्होंने बताया कि कोटद्वार के पाखरो रेंज पाये जाने वाले जंगली जानवर जैसे हाथी, बाघ, भालू, हिरण, तेंदुआ आदि जानवर और कई प्रकार की दुर्लभ पक्षियों का बसेरा है। जंगल सफारी के लिए पर्यटकों के दृष्टि से कोटद्वार उत्तम स्थान है।

 

इस अवसर पर बच्चों ने कहा, “जंगल सफारी का यह अनुभव अविस्मरणीय और रोमांचक था। हमने पहली बार अपने क्षेत्र के वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को इतने करीब से समझा। हमें गर्व है कि कोटद्वार की ऐसी अनमोल धरोहर का हिस्सा है।” छात्रों ने यह भी संकल्प लिया कि वे कोटद्वार से जंगल सफारी और इसकी संभावनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

 

इस विशेष सफारी में रक्षित सिंघल, नितिन दिवाकर, ईशा, अंजलि बिष्ट, प्रेरणा रावत, संदीप, साक्षी नेगी, और शिखा गौड़ समेत कई युवा शामिल हुए।

Related Post

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर कोटद्वार के हल्दुखाता तल्ला में 675 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Solverwp- WordPress Theme and Plugin